देश की खबरें | केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और जनता ने आगामी आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

जयपुर, 16 जुलाई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और जनता ने आगामी आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

कांग्रेस ने देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ तथा पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में कमी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के नेतृत्व में यहां साइकिल यात्रा निकाली गई। यह रैली अल्बर्ट हॉल से जवाहर लाल नेहरू मार्ग गांधी सर्किल तक पहुंची।

इस अवसर पर डोटासरा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश की जनता पहले से ही त्रस्त है, लोगों की नौकरियां चली गई, रोजगार खत्म हो गये, आय में कमी हो रही है, इसके बावजूद केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में लगातार मंहगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा,‘‘केन्द्र की मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है तथा जनता ने आगामी आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।’’

डोटासरा के अनुसार राजस्थान में भाजपा किसी भी मुद्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में विफल रही है। भाजपा के नेता व चुने हुए 25 सांसद राजस्थान की जनता के लिये केन्द्र सरकार से लोक कल्याणकारी योजना लाने में विफल रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जनता से किये हुए एक भी वादे को पूर्ण नहीं किया। केन्द्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है तथा देश में बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लगाने में असफल रही है। देश का युवा, किसान, व्यापारी तथा आम जनता केन्द्र सरकार की गलत नीतियों एवं हठधर्मिता के कारण परेशान है।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पांच किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकालकर बढ़ती मंहगाई एवं पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस के दामों में कमी करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस