देश की खबरें | मोदी ने राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक संस्कृति को बदलते हुए एक जवाबदेह एवं सक्रिय शासन की शुरुआत की है।

नयी दिल्ली, 30 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक संस्कृति को बदलते हुए एक जवाबदेह एवं सक्रिय शासन की शुरुआत की है।

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' मोदी सरकार की आत्मा है।

नड्डा ने मोदी सरकार की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए एक 'थीम' गीत जारी किया। गीत के जरिये मोदी सरकार को आधुनिक भारत का निर्माता करार दिया गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना मोदी सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती रही है। नड्डा ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सरकारी योजनाओं का अंतिम छोर तक पहुंचना सुनिश्चित किया।''

नड्डा ने 'नमो' ऐप के माध्यम से युवाओं और जनता तक पहुंचने के लिए '8 साल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' नामक एक विशेष अभियान की भी शुरुआत की।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''नमो ऐप के इस विशेष मंच पर परस्पर संवाद समेत बहुत सारी सूचनाएं उपलब्ध हैं। इस मंच पर वीडियो, ग्राफिक्स और लेखों का संग्रह है जो मोदी सरकार द्वारा आठ वर्षों में किए गए कार्यों का विवरण पेश करता है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड