देश की खबरें | मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले प्रतिभागियों से राष्ट्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की और सभी से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत करने के लिए एकजुट और प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की और सभी से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत करने के लिए एकजुट और प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करने वाले जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

पीएमओ ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों से खुलकर बातचीत की।

बाद में प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण और एक भारत, श्रेष्ठ भारत सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा का अवसर मिला।

पीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता और विविधता के महत्व पर जोर दिया और सभी प्रतिभागियों से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ संवाद करते रहने का आग्रह किया।"

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे इस तरह के संवाद समझ और एकता को बढ़ावा देते हैं, जो राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

पीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में कर्तव्यों को पूरा करना विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने की कुंजी है। उन्होंने सभी से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत करने के लिए एकजुट और प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया।"

उन्होंने युवाओं को 'माय भारत' पोर्टल पर पंजीकरण करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने अनुशासन, समय की पाबंदी और जल्दी उठने जैसी अच्छी आदतों को अपनाने के महत्व के बारे में भी बताया और डायरी लेखन को प्रोत्साहित किया।

पीएमओ ने कहा कि बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने सरकार की कुछ प्रमुख पहलों पर चर्चा की जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर रही हैं।

उन्होंने तीन करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

बयान के मुताबिक संवाद के दौरान एक प्रतिभागी ने अपनी मां की कहानी साझा की, जिन्हें इस योजना से लाभ हुआ और वह अब अपने उत्पादों का निर्यात कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि कैसे भारत की सस्ती डेटा दरों ने संपर्क को बदल दिया है और डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ावा दिया है।

स्वच्छता के महत्व पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर 140 करोड़ भारतीय स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले लें तो भारत हमेशा स्वच्छ बना रहेगा।

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पहल के महत्व के बारे में भी बात की और सभी से अपनी माताओं को समर्पित पेड़ लगाने का आग्रह किया।

उन्होंने 'फिट इंडिया मूवमेंट' के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से योग करने के लिए समय निकालने और फिटनेस और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।

उन्होंने इसे एक मजबूत और स्वस्थ राष्ट्र के लिए आवश्यक बताया।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस दौरान विदेशी प्रतिभागियों के साथ भी बातचीत की जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की, भारत के आतिथ्य की प्रशंसा की और अपनी यात्राओं के सकारात्मक अनुभव साझा किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट