जरुरी जानकारी | मोदी ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों विशेषकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए शुक्रवार को बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बेंगलुरु, 24 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों विशेषकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए शुक्रवार को बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की जी20 बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए स्थिरता, भरोसा और वृद्धि प्रदान करना समूह के लिए बहुत अधिक आवश्यक है।

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत पहला महत्वपूर्ण कार्यक्रम वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की यह बैठक है।

मोदी ने कहा, ‘‘वैश्विक वित्त एवं अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व आप ऐसे समय कर रहे हैं जब दुनिया गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है। कोविड-19 महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को जो झटका दिया है वह एक सदी में एक बार होने वाला घटनाक्रम है। इसके बाद के प्रभावों से अनेक देश, विशेषकर विकासशील अर्थव्यवस्थाएं अब भी उबर नहीं पाई हैं। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की जनसंख्या आठ अरब को पार कर चुकी है लेकिन ऐसा लग रहा है कि सतत विकास लक्ष्यों को लेकर प्रगति धीमी पड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन और ऋण के उच्च स्तरों जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने की खातिर हमें बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करना होगा और इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा।’’

मोदी ने यह भी कहा कि भविष्य को लेकर भारत के उपभोक्ता तथा उत्पादक आश्वस्त एवं आशावादी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि आप समान सकारात्मक भावना को वैश्विक अर्थव्यवस्था तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट