देश की खबरें | मुंबई में मध्यम से भारी बारिश, रेल व सड़क यातायात सामान्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और उसके उपनगरों में दो दिनों तक हल्की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को मध्यम से भारी बारिश हुई। हालांकि किसी भी इलाके में बड़े स्तर पर जलभराव की कोई खबर नहीं है।

मुंबई, 11 जुलाई मुंबई और उसके उपनगरों में दो दिनों तक हल्की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को मध्यम से भारी बारिश हुई। हालांकि किसी भी इलाके में बड़े स्तर पर जलभराव की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में उपनगरीय ट्रेनें थोड़ी देरी से चल रही हैं जबकि सड़क यातायात सामान्य है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।

अधिकारी ने बताया कि अरब सागर में बुधवार देर रात तीन बजकर 40 मिनट पर 4.04 मीटर की ऊंची लहरें उठी थीं।

बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर और उपनगरों के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश हुई। उपनगरों की तुलना में तट के करीबी शहरों में बारिश काफी तेज थी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में तट के करीबी शहरों में औसतन 50.16 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी और पश्चिमी भागों में क्रमशः 27.01 मिमी और 55.95 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

अधिकारियों के अनुसार, शहर में कहीं भी बड़े स्तर पर जलभराव की कोई खबर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\