देश की खबरें | मॉडल ने एक व्यक्ति पर बलात्कार करने और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने शहर की एक मॉडल को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 31 मई मुंबई पुलिस ने शहर की एक मॉडल को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मॉडल द्वारा लगाए सभी आरोप खारिज कर दिए। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने 23 वर्षीय महिला की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि वह फिल्म "द केरल स्टोरी" देखने के बाद पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित हुई।

मॉडल ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी तनवीर अख्तर लेक खान (40) से मिली और 2020 में उसकी मॉडलिंग एजेंसी में शामिल हो गई। शुरू में आरोपी ने मॉडल को बताया कि उसका नाम यश है, लेकिन चार महीने बाद मॉडल को पता चला कि आरोपी का असली नाम तनवीर है।

मॉडल ने दावा किया कि कुछ समय तक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे रांची ले गया जहां उसने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया और इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा।

महिला ने दावा किया कि खान ने मुंबई में रहने के दौरान उसकी 'हत्या' करने की भी कोशिश की थी।

अधिकारी ने बताया कि वर्सोवा पुलिस ने बलात्कार और अन्य संबंधित अपराधों के तहत 28 मई को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और मामला रांची पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि कथित घटनाएं रांची में हुई थीं।

आरोपी तनवीर ने मॉडल द्वारा लगाए सभी आरोपों से इनकार करते हुए अपने बचाव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया।

आरोपी ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता महिला ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच उसकी निर्वस्त्र तस्वीरें प्रसारित कीं और वह कारोबार से जुड़ा डेटा चुराना चाहती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू