देश की खबरें | विधायकों को सदन में उपस्थित रहना चाहिये: बंगाल विधानसभा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने बुधवार को विधायकों से सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहने का आह्वान किया।

कोलकाता, 17 नवंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने बुधवार को विधायकों से सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में रचनात्मक भागीदारी में शामिल होना सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों दोनों के विधायकों का कर्तव्य है, जो लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।

उन्होंने अफसोस जताया कि बुधवार को समाप्त हुए सत्र में विपक्षी दल के अधिकतर विधायक कार्यवाही के दौरान अनुपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने पहले कहा था कि एक नवंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायक त्योहार वाले दिन विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। 3 और 4 नवंबर (काली पूजा), 5 नवंबर (दीपावली), 10 और 11 नवंबर (छठ पूजा), 12 नवंबर (जगधात्री पूजा) और 15 नवंबर (आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती) पर सदन में कोई कार्यवाही नहीं हुई।

अध्यक्ष ने नए सदस्यों से सदन में प्रश्न पूछने का आग्रह किया, जो सीखने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है।

संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने भी विपक्षी सदस्यों से सत्र के दौरान विधानसभा में उपस्थित रहने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी