देश की खबरें | सत्र से पहले कोविड-19 की जांच कराएं विधायक : गोवा विधानसभा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच कराएं।

पणजी, तीन जुलाई गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच कराएं।

पाटनेकर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि विधायकों को कोविड-19 जांच करानी चाहिए, क्योंकि वे बाहर निकल रहे हैं, लोगों से मिल-जुल रहे हैं और उनकी सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | कानपुर की घटना पर SP अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- अपराधियों को जिंदा पकड़कर वर्तमान सत्ता का भंडाफोड़ हो.

पाटनेकर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दो दिन पहले ही भाजपा के एक विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिनका मडगांव के ईएसआई अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक अकसर उन स्थानों पर जाते हैं, जहां कोरोना वारयस संक्रमण के मामले सामने आए हैं, इसलिए यदि वे अपनी जांच करा लेते हैं, तो यह बेहतर होगा।

यह भी पढ़े | चेन्नई: वीपी दुरीसामी ने पार्टी उपाध्यक्ष के रूप में हुए नियुक्त, तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष एल मुरुगन से की मुलाकात: 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी विधायकों से अपील करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं।’’

विधानसभा का मानसून सत्र 27 जुलाई से आरंभ होगा।

इस बीच, राज्य विधानसभा विभाग ने बृहस्पतिवार को विधायकों को परामर्श जारी कर उनसे कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर बैठक करने से बचने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\