देश की खबरें | मुंबई में बम होने की फर्जी सूचना मिलने के बाद विधायक हॉस्टल को खाली कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में एक विधायक हॉस्टल में बम रखे होने संबंधी फोन आने के बाद पुलिस ने इमारत को खाली करा दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 सितंबर दक्षिण मुंबई में एक विधायक हॉस्टल में बम रखे होने संबंधी फोन आने के बाद पुलिस ने इमारत को खाली करा दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परिसर में तलाशी के बाद हालांकि कोई बम नहीं मिला और फोन कॉल फर्जी निकला।

यह भी पढ़े | ‘Rail Roko’ Agitation Enters 6th day: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी, बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा.

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर कहा कि राज्य सचिवालय के पास स्थित आकाशवाणी विधायक हॉस्टल के अंदर बम रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल में रह रहे करीब 150 लोगों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई लड़की की दिल्ली एम्स में मौत.

बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने खोजी कुत्ते के साथ मंगलवार तड़के तक इमारत में सघन तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, पुलिस और बीडीडीएस टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और फोन कॉल फर्जी निकला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now