मिजोरम ने लॉकडाउन के बीच कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराने के फैसले को पलटा

बोर्ड की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि शुक्रवार शाम एमबीएसई के अधिकारियों की बैठक के दौरान बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया ।

जमात

आइजोल, 18 अप्रैल मिजोरम विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एमबीएसई) ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। बोर्ड ने पहले परीक्षा कराने का निर्णय किया था लेकिन केंद्र की अपील के बाद इसे स्थगित करने का फैसला किया गया ।

बोर्ड की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि शुक्रवार शाम एमबीएसई के अधिकारियों की बैठक के दौरान बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया ।

बोर्ड ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण परीक्षा टालने के संबंध में केंद्र सरकार की अपील के बाद यह फैसला किया गया।

बोर्ड ने कहा, कला, विज्ञान और वाणिज्य विषयों की 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले आदेश तक टाली जा रही है।

बोर्ड ने कहा कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को कराने का फैसला किया गया था क्योंकि मिजोरम का मानना था कि राज्य में कोरोना वायरस का मामला नहीं है और पृथक वास में रखे गए लोग भी जरूरी अवधि वहां गुजार चुके हैं ।

मिजोरम में कोरोना वायरस का एक ही मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति ने पूर्व में नीदरलैंड की यात्रा की थी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पृथक वास में रखे गए 769 लोगों में 588 लोगों को वहां पर जरूरी समय गुजार लेने के बाद छुट्टी दे दी गयी जबकि 177 लोग अभी भी पृथक वास में हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर