देश की खबरें | मिजोरम: भारत-म्यांमा सीमा पर 173.73 करोड़ रुपये मूल्य की ‘मेथामफेटामाइन’ गोलियां जब्त

आइजोल, 12 फरवरी मिजोरम के चंफाई जिले में भारत-म्यांमा सीमा पर 173.73 करोड़ रुपये मूल्य की ‘मेथामफेटामाइन’ की गोलियां जब्त की गई हैं। असम राइफल्स ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने संयुक्त रूप से नौ फरवरी को जोखावथर में एक सीमा चौकी पर 57.9 किलोग्राम ‘मेथामफेटामाइन’ जब्ती की।

बयान में कहा गया है कि संयुक्त टीम ने अवैध खेप ले जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और उन्हें रोक लिया।

हालांकि, संदिग्ध सामान छोड़कर वहां से फरार हो गए।

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने 173.73 करोड़ रुपये मूल्य की खेप जब्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

‘मेथामफेटामाइन’ को ‘आइस’ या ‘क्रिस्टल मेथ’ के नाम से भी जाना जाता है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)