देश की खबरें | मिजोरम: अलग अलग अस्पतालों में होगा सुरक्षा कर्मियों और आम नागरिकों का कोविड-19 का इलाज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम सरकार ने निर्णय किया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित सुरक्षा कर्मियों और अन्य नागरिकों को राज्य में अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालों में रखा जाएगा।
आइजोल, तीन अगस्त मिजोरम सरकार ने निर्णय किया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित सुरक्षा कर्मियों और अन्य नागरिकों को राज्य में अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालों में रखा जाएगा।
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | राजस्थान सरकार ने 57 IFS और 31 RAS अधिकारियों का किया तबादला.
उन्होंने कहा कि राज्य में तैनात सुरक्षा कर्मियों में संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ आर लालथंगलियाना की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन बैठक के दौरान इस सबंध में निर्णय किया गया।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया कि एक ही अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों और आम नागरिकों का इलाज “चिकित्सा की दृष्टि से ठीक नहीं होगा।”
अधिकारी ने कहा कि संक्रमण का शिकार हुए बीएसएफ कर्मियों का इलाज सेर्चीप स्थित नर्सिंग स्कूल में कराने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा अन्य अर्धसैनिक बलों और सेना के जवानों का इलाज जिले के आयुष अस्पताल और आइजोल के तनहरील में स्थित ट्राइबल आर्ट सेंटर में कराने का निर्णय लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि असैन्य नागरिकों का इलाज बेराव के कोविड-19 केंद्र और आइजोल स्थित आईटीआई बहुद्देशीय केंद्र में किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)