देश की खबरें | उत्तराखंड में भारत बंद का मिला-जुला असर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आहूत भारत बंद का उत्तराखंड में मिला-जुला असर देखने को मिला।

देहरादून, 27 सितंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आहूत भारत बंद का उत्तराखंड में मिला-जुला असर देखने को मिला।

प्रदेश के हरिद्वार जिले के रुड़की और उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा तथा गदरपुर आदि शहरों में किसान संगठनों ने बाजार तथा अन्य प्रतिष्ठान बंद कराने का प्रयास किया लेकिन ज्यादातर लोगों ने अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान खुले रखे।

देहरादून में भी भारत बंद का कोई खास असर नहीं दिखा और सामान्य दिनों की तरह लोगों को अपना कामकाज करने में कोई दिक्कत नहीं आई।

हालांकि, इस दौरान किसान संगठनों ने कई जगह धरना दिया और सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

पुलिस ने बताया कि भारत बंद शांतिपूर्ण रहा और प्रदेश में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\