जरुरी जानकारी | मित्शुबिशी तमिलनाडु में 1,891 करोड़ रुपये के निवेश से लगाएगी नया कारखाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विनिर्माता मित्शुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया तमिलनाडु में करीब 1,891 करोड़ रुपये के निवेश से एक नया विनिर्माण संयंत्र लगाने जा रही है।

चेन्नई, नौ मई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विनिर्माता मित्शुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया तमिलनाडु में करीब 1,891 करोड़ रुपये के निवेश से एक नया विनिर्माण संयंत्र लगाने जा रही है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को तिरुवल्लुर जिले में स्थित इस संयंत्र की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आधारशिला रखी। इस मौके पर उद्योग मंत्री तंगम तेनारासु, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) एस कृष्णन और मित्शुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया के प्रबंध निदेशक काजुहिको तामुरा भी मौजूद थे।

इस संयंत्र के लिए मित्शुबिशी के शीर्ष अधिकारियों ने राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए। करीब 52 एकड़ जमीन पर इस संयंत्र को विकसित किया जाएगा। इस संयंत्र में घरेलू इस्तेमाल वाले एयर कंडीशनर और कंप्रेसर बनाए जाएंगे।

मित्शुबिशी ने कहा कि वह पूरी तरह प्रत्यक्ष विदेश निवेश करते हुए इस संयंत्र पर 1,891 करोड़ रुपये लगाएगी। इससे 2,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा जिसमें से 60 प्रतिशत महिलाएं होंगी।

मित्शुबिशी ने अक्टूबर, 2025 में इस संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इसकी शुरुआती क्षमता तीन लाख एयर कंडीशनर और 6.5 लाख कंप्रेसर बनाने की होगी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\