देश की खबरें | पुणे से लापता छात्रा की अहमदनगर में हत्या, एक मित्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे से 30 मार्च को लापता हुई इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा की राज्य के अहमदनगर जिले में हत्या किए जाने का पता चला है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे, आठ अप्रैल महाराष्ट्र के पुणे से 30 मार्च को लापता हुई इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा की राज्य के अहमदनगर जिले में हत्या किए जाने का पता चला है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने रविवार को बताया कि कॉलेज में उसके एक मित्र समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर फिरौती के लिए उसका अपहरण कर लिया था और उन्होंने बाद में उसका गला घोंट दिया।

उन्होंने बताया कि युवती का शव रविवार को अहमदनगर में मिला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्रा यहां वाघोली इलाके के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज में पढ़ने वाला उसका एक पुरुष मित्र और दो अन्य लोग 29 मार्च को उससे मिले और उन्होंने बाद में उसे उसके छात्रावास में छोड़ दिया। वे 30 मार्च को उसे अहमदनगर ले गए। उन्होंने उसके माता-पिता से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिर उन्होंने उसका गला घोंट दिया, शव को अहमदनगर के बाहरी इलाके में दफना दिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल फोन का सिम कार्ड निकाल लिया।

अधिकारी ने बताया कि छात्रा के परिवार के सदस्य उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, इसलिए वे कॉलेज और छात्रावास गए, लेकिन जब उन्हें छात्रा वहां नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी ने उसके माता-पिता को संदेश भेजकर नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार ने पुलिस को सतर्क किया, जिसने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से तीन आरोपियों का पता लगाया।

अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के बाद तीनों लोगों ने पुलिस को अपने किए अपराध के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\