देश की खबरें | सूरत से लौटे 'लापता' शिवसेना विधायक, कहा : जबरन अस्पताल में भर्ती कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ सूरत गए पार्टी विधायक नितिन देशमुख ने बुधवार को दावा किया कि कुछ लोगों ने उन्हें जबरदस्ती वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया था और उन्हें इंजेक्शन लगाया गया जबकि उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था।

नागपुर, 22 जून शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ सूरत गए पार्टी विधायक नितिन देशमुख ने बुधवार को दावा किया कि कुछ लोगों ने उन्हें जबरदस्ती वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया था और उन्हें इंजेक्शन लगाया गया जबकि उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था।

देशमुख ने नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह किसी तरह सूरत से सुरक्षित महाराष्ट्र लौटने में सफल रहे और उन्होंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी निष्ठा जतायी।

देशमुख की पत्नी ने एक दिन पहले अकोला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति लापता हैं। देशमुख विदर्भ क्षेत्र के अकोला जिले में बालापुर क्षेत्र से विधायक हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे और बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक हूं। मेरा स्वास्थ्य अच्छा है। मंगलवार को, 20-25 लोगों और पुलिस कर्मियों ने मुझे सूरत के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्होंने कहा कि मुझे दिल का दौरा पड़ा था लेकिन मुझे कोई दिल का दौरा नहीं पड़ा था। मेरा रक्तचाप भी नहीं बढ़ा था। उनका इरादा गलत था। मुझे जबरन कुछ सूई लगायी गयी।’’

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक दिन पहले दावा किया था कि शिंदे के साथ सूरत गए कुछ विधायकों को गुमराह किया गया है और "अपहरण" कर उन्हें गुजरात ले जाया गया है। उन्होंने कहा था कि नितिन देशमुख ने जब भागने की कोशिश की तो सूरत में 'ऑपरेशन कमल' के तहत पुलिस और गुंडों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

देशमुख के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह बताता है कि "लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, "नितिन देशमुख के स्पष्टीकरण से, कोई भी यह समझ सकता है कि कैसे निचले स्तर तक गिरकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। इस संघर्ष में, कांग्रेस पार्टी शिवसेना और महा विकास आघाडी के साथ मजबूती से खड़ी है!"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड