देश की खबरें | लापता चल रहे किशोर का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली नहर में बृहस्पतिवार सुबह 14 वर्षीय एक लड़के का शव मिला है। यह किशोर थाना बादलपुर क्षेत्र से लापता था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,17सितंबर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली नहर में बृहस्पतिवार सुबह 14 वर्षीय एक लड़के का शव मिला है। यह किशोर थाना बादलपुर क्षेत्र से लापता था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि खेरली नहर के पास पुलिया के नीचे एक किशोर का शव फंसा है।

यह भी पढ़े | RJD MLA Arun Yadav on SSR Case: आरजेडी विधायक अरुण यादव का सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवादित बयान, क्षत्रिय होने पर उठाया सवाल (Watch Video).

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि मृतक की पहचान दीपांशु पुत्र ज्ञानेंद्र के रूप में हुई है। यह युवक थाना बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव का रहने वाला था और दिन पूर्व इसके परिजन ने थाना बादलपुर में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut Attack On Modi Govt: संजय राउत का केंद्र पर हमला, बोले- दिल्ली पर महाराष्ट्र का 25000 करोड़ का बकाया है, देंगे नहीं तो कैसे हम कोरोना से लड़ेंगे.

उन्होंने बताया कि किशोर की साईकिल नहर किनारे मिली थी और मृतक के परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड