विदेश की खबरें | इजराइल में मिस यूनिवर्स प्रतियोगी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि क्या वह नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित है या नहीं।
यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि क्या वह नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित है या नहीं।
इजराइल के अधिकारियों ने कहा है कि वे तेजी से फैल रहे नए स्वरूप के बावजूद दिसंबर में दक्षिणी शहर इलियट में यह प्रतियोगिता आयोजित करेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे ‘मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन’ ने उस प्रतियोगी या उसकी राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया जो कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है।
संगठन ने सोमवार को कहा कि प्रतियोगी इजराइल पहुंचने पर संक्रमित पाई गई और उन्हें सरकार द्वारा संचालित पृथक-वास होटल में रखा गया है। संक्रमित पाई गई प्रतियोगी ने टीका लगवाया हुआ है और रवाना होने से पहले उनकी जांच भी की गई थी।
आयोजकों ने कहा कि 80 प्रतियोगियों में से ज्यादातर इजराइल आ चुकी हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)