देश की खबरें | मिश्र, गहलोत, राजे ने जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों निधन पर दुख जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुंख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के निधन पर शोक जताया है ।

जयपुर, आठ दिसंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुंख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के निधन पर शोक जताया है ।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक बयान में तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं अन्य सैन्य अधिकरियों एवं सुरक्षा कर्मियों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने कहा कि उनका निधन सेना और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मिश्र ने ईश्वर से उनकी आत्मा शांति प्रदान करने और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन का समाचार दुखद है। जनरल रावत ने एक सैन्य अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य किया। उनका आकस्मिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले अन्य सभी सैन्यकर्मियों को भी मैं अपनी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। ईश्वर इन सभी के परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी रावत के निधान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जनरल रावत का आकस्मिक निधन देश के लिये एक बड़ी क्षति है।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘ जनरल बिपिन रावत का आकस्मिक निधन देश के लिये एक बड़ी क्षति है। मैं उनके व अन्य अधिकारियों और रैंको के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\