देश की खबरें | राष्ट्रमंडल खेल 2022 में नये भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश करेगी मीराबाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश करेंगी जिससे कि बर्मिंघम में होने वाले इन खेलों की पदक जीतने की भारत की संभावनाएं बढ़ सकें।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश करेंगी जिससे कि बर्मिंघम में होने वाले इन खेलों की पदक जीतने की भारत की संभावनाएं बढ़ सकें।

चानू को 49 किग्रा भार वर्ग में काफी सफलता मिली जिनमें पिछले साल तोक्यो ओलंपिक खेलों का रजत पदक भी शामिल है। उन्होंने इस भार वर्ग में क्लीन एवं जर्क में विश्व रिकार्ड भी बना रखा है।

इससे पहले वह 48 किग्रा में भाग लेती थी जिसमें उन्होंने 2017 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में इसी भार वर्ग में क्रमश: रजत और स्वर्ण पदक जीते थे।

लेकिन मुख्य कोच विजय शर्मा और भारतीय भारोत्तोलन महासंघ को लगता है कि 27 वर्षीय चानू के पास 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में हमवतन सोरोखैबाम बिंद्यारानी देवी की तुलना में 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने का बेहतर मौका रहेगा। विंद्यारानी ने पिछले दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

चानू ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमारी (कोच और महासंघ) बैठक हुई और हमने चर्चा की कि भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं के प्रत्येक भार वर्ग में पदक हासिल करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास चार से पांच स्वर्ण पदक जीतने का मौका रहेगा और इसलिए हमने फैसला किया कि मैं 55 किग्रा भार वर्ग में भाग लूंगी, ताकि हम इस भार वर्ग में एक स्वर्ण पदक जीत सकें।’’

भारत तब भी 49 किग्रा में स्वर्ण पदक का दावेदार रहेगा जिसमें झिली डालबेहरा पर उसकी उम्मीदें टिकी रहेंगी जिन्होंने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

चानू का 49 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतना तय माना जा रहा था लेकिन 55 किग्रा में सोने का तमगा जीतने के लिये उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी और मुझे वजन (भारोत्तोलन का भार) भी बढ़ाना पड़ेगा क्योंकि मैं 55 किग्रा में भाग लूंगी, लेकिन मैं अपना वजन नहीं बढाऊंगी। में 50 से 51 किग्रा तक ही वजन रखूंगी जो कि मेरा सामान्य वजन है।’’

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के एक महीने बाद एशियाई खेल शुरू हो जाएंगे लेकिन इस मणिपुरी खिलाड़ी ने तय नहीं किया है कि वह चीन में होने वाले इन खेलों में 49 किग्रा में भाग लेगी या 55 किग्रा में।

उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों के लिये मैंने अपने भार वर्ग पर अभी फैसला नहीं किया है। मैं राष्ट्रमंडल खेलों के बाद इस पर फैसला करूंगी। अगर सब कुछ सही रहा तो मैं 55 किग्रा में भाग लेना जारी रखूंगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\