देश की खबरें | अगले साल एशियाई चैम्पियनशिप में चोट से वापसी करना चाहती हैं मीराबाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों के दौरान लगी कूल्हे की चोट से उबरने के बाद स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू अगले साल एशियाई चैंपियनशिप में वापसी का लक्ष्य बनाये हैं।

नयी दिल्ली, 10 नवंबर एशियाई खेलों के दौरान लगी कूल्हे की चोट से उबरने के बाद स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू अगले साल एशियाई चैंपियनशिप में वापसी का लक्ष्य बनाये हैं।

इसका मतलब है कि सितंबर में विश्व चैंपियनशिप की तरह ही वह अगले ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की औपचारिकता ही पूरी करेंगी जो चार से 14 दिसंबर तक दोहा में होने वाली आईडब्ल्यूएफ ग्रां प्री दो है।

वह इसमे बारबेल नहीं उठाएगी।

पिछले महीने हांगझोउ एशियाड में प्रतिस्पर्धा के दौरान वह चोटिल हो गयी थीं और उनके कूल्हे में चोट लगी थी।

राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने शुक्रवार को पीटीआई से कहा, ‘‘मीरा को ‘हिप टेंडोनाइटिस’ है, उन्हें टीएफएल (पैर से जुड़ने वाली मांसपेशी) में परेशानी है। लेकिन अब यह ठीक हो गयी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टर ने मीरा को छह सप्ताह तक आराम करने के लिए कहा था। उन्होंने पटियाला में रिहैब प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब वह 75 प्रतिशत फिट है। वह 20 दिसंबर से ट्रेनिंग शुरू करेगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका