दिल्ली: मोटरसाइकिल से करतब नहीं करने की सलाह देने पर नाबालिगों ने की व्यक्ति की हत्या

पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में एक किशोर और उसके दो दोस्तों ने 25 वर्षीय युवक की इसलिए छुरा घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि उसने उन्हें मोटरसाइकिल से करतब नहीं करने की सलाह दी थी. एक फुटेज में मुख्य आरोपी अपने दोस्तों के साथ रघुबीर नगर की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर युवक के शरीर पर चाकू से कई बार वार करते दिख रहा है.

मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 13 जुलाई: पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में एक किशोर और उसके दो दोस्तों ने 25 वर्षीय युवक की इसलिए छुरा घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि उसने उन्हें मोटरसाइकिल से करतब नहीं करने की सलाह दी थी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान रघुबीर नगर निवासी मनीष के तौर पर हुई है. वह निजी कार चालक के तौर पर काम करता था. पुलिस ने बताया कि तीनों हत्या आरोपी नाबालिग (17 साल के) हैं और उन्हें पकड़ लिया गया है. उन्होंने बताया कि यह घटना आठ जुलाई को हुई थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी. एक फुटेज में मुख्य आरोपी अपने दोस्तों के साथ रघुबीर नगर की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर युवक के शरीर पर चाकू से कई बार वार करते दिख रहा है. एक दोस्त ने जब उसे वहां से ले जाने की कोशिश की, तो वह व्यक्ति पर वार करने के लिए फिर से आया." पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि ख्याला पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से तीनों फरार किशोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है. उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान ने कहा- राज्य में जल्द गौ हत्या विरोधी विधेयक पारित किया जाएगा

अधिकारी ने बताया, "हमें आठ जुलाई को डीडीयू अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति को भर्ती कराए जाने की सूचना मिली, जिसकी मौत हो चुकी थी. पुलिसकर्मियों के अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे. बाद में, उसकी पहचान मनीष के तौर पर हुई." मृतक के शरीर पर 28 घाव थे, जिनमें से अधिकतर वार उसके सीने पर किए गए थे. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी मोटरसाइकिल से करतब दिखाता था, जिसे लेकर मृतक ने उसे चेतावनी दी थी. इसी का बदला लेने के लिए हत्या को अंजाम दिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\