देश की खबरें | अल्पसंख्यक सपा के साथ, वोट काटने वालों के बहकावे में नहीं आएंगे : अबू आसिम आजमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रावस्ती में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए अबू आसिम आजमी ने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों की कथित कमियां गिनाई और कहा,‘‘ आगामी विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य तय करने जा रहा है, इसलिए यहां की जनता, खासकर मुस्लिम समुदाय को एकजुट होकर अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की मदद करनी चाहिए।’’

श्रावस्ती में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए अबू आसिम आजमी ने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों की कथित कमियां गिनाई और कहा,‘‘ आगामी विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य तय करने जा रहा है, इसलिए यहां की जनता, खासकर मुस्लिम समुदाय को एकजुट होकर अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की मदद करनी चाहिए।’’

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन्होंने संकेतों से कहा कि कुछ लोग हैदराबाद से उत्तर प्रदेश में आ गए हैं, वैसे तो अब वे बेनकाब हो गये हैं, फिर भी उनसे बचकर रहना है।

आजमी ने कहा कि प्रदेश की जनता भी समझदार है और इस बार ना तो वह किसी बहकावे में आएगी और ना ही ‘वोटकटवों’ को तवज्जो देगी। उन्‍होंने दावा किया,‘‘ प्रदेश में चल रही सपा की आंधी में ये लोग कहीं नहीं टिकेंगे और खर-पतवार की तरह उड़ जाएंगे।’’

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आजमी ने कहा,‘‘भाजपा सिर्फ वोट लेना जानती है, भाजपा सरकार में जनता परेशान है, भ्रष्टाचार चरम पर है और महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।’’ सपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा,‘‘ कोरोना काल में मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। तमाम लोगों की मौत हो गई। पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में भी भाजपा ने मनमानी की है।’’

आजमी ने दावा किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश में हर दिन सपा का ग्राफ बढ़ रहा है। पूरब से पश्चिम तक सपा की जनसभाओं में किसानों व आमजनों का रेला उमड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है। इस चुनाव में हमारे कार्यकर्ता भाजपा को ईवीएम का खेल भी नहीं करने देंगे।’’

वरिष्ठ सपा नेता जितेंद्र यादव ने बताया कि श्रावस्ती के सपा कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य रियाज खां सपा नेता अबू आसिम आजमी के नाम पर यहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चलाते हैं। रियाज खां के अनुरोध पर महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष ने शनिवार को श्रावस्ती पहुंचकर अपने नाम से चल रहे विद्यालय में जनसभा को संबोधित किया है। श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करने के बाद आजमी ने बहराइच में आयोजित तमाम कार्यक्रमों में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड