विदेश की खबरें | भारत में चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा: इमरान खान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत में चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि इस तरह का एजेंडा क्षेत्रीय शांति के लिए ''वास्तविक और मौजूदा खतरा'' है।
इस्लामाबाद, 10 जनवरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत में चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि इस तरह का एजेंडा क्षेत्रीय शांति के लिए ''वास्तविक और मौजूदा खतरा'' है।
खान द्वारा ट्विटर पर ये आरोप उत्तराखंड के हरिद्वार में दिसंबर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए लगाए गए, जिसमें मुसलमानों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ और उकसाने वाले भाषण दिए गए।
इमरान खान ने ट्विटर पर सवाल उठाया कि भाजपा सरकार भारत में अल्पसंख्यकों, विशेषकर 20 करोड़ मुसलमानों, के नरसंहार के आह्वान का समर्थन करती है या नहीं?
उन्होंने आगे कहा, ''यह उपयुक्त समय है, जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संज्ञान लिया और कदम उठाए।''
खान ने एक अन्य ट्वीट में भाजपा-नीत सरकार पर भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि चरमपंथी एजेंडा ''हमारे क्षेत्र में शांति के लिए एक वास्तविक और मौजूदा खतरा है।''
पिछले महीने, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भारत के राजनयिक को तलब कर हरिद्वार के सम्मेलन में दिए गए कथित नफरत भरे भाषण को लेकर अपनी चिंता से अवगत कराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

