देश की खबरें | भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं; झूठी बातों का खंडन किया जाना चाहिए : रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं और इसके विपरीत झूठी बातों का खंडन किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अल्पसंख्यक समुदाय राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे।

नयी दिल्ली, 25 मार्च केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं और इसके विपरीत झूठी बातों का खंडन किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अल्पसंख्यक समुदाय राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) द्वारा आयोजित राज्य अल्पसंख्यक आयोगों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए रीजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का आह्वान किया है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा, ‘‘इस प्रयास में अल्पसंख्यक समुदायों का योगदान महत्वपूर्ण होना चाहिए। अल्पसंख्यक समुदायों ने पहले भी राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि हाल में सऊदी अरब (हज सम्मेलन के लिए) की यात्रा के दौरान लगभग 80 देशों के मंत्री मौजूद थे और इंडोनेशिया के एक मंत्री ने कहा कि उनके देश में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है।

रीजीजू ने कहा, ‘‘मैंने कहा कि जब जनगणना की जाएगी तो संभवतः भारत में मुसलमानों की आबादी इंडोनेशिया से अधिक हो सकती है। लेकिन हमारे पास सटीक संख्या नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण 2021 की जनगणना नहीं कराई जा सकी।

उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं और देश संविधान से चलता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस