देश की खबरें | सिक्किम में सड़क दुर्घटना में नाबालिग की मौत, तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के मंगन जिले में एक वाहन के खड्ड में गिर जाने से एक नाबालिग की मौत हो गई तथा एक ही परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गंगटोक, 21 जुलाई सिक्किम के मंगन जिले में एक वाहन के खड्ड में गिर जाने से एक नाबालिग की मौत हो गई तथा एक ही परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दुर्घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई जब वाहन गंगटोक से रिंगहिम गांव की ओर जा रहा था।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आपातकालीन निकासी की व्यवस्था की।
अधिकारियों ने बताया कि 13 वर्षीय एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Bulandshahr Shocker: पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, सरिया गर्दन में घुसा, हालत नाजुक; वीडियो देख सहम जाएंगे आप
West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स
New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
\