देश की खबरें | बलिया में नाबालिग पर दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के बैरिया क्षेत्र में 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर अगवा कर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बालिया (उप्र), 10 नवंबर जिले के बैरिया क्षेत्र में 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर अगवा कर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई और आरोपी उसके गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय आरोपी को पकड़ लिया गया है और बाद में उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की और आरोपी दोनों आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं।

पुलिस के अनुसार, लड़के ने शनिवार तड़के लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया।

बैरिया क्षेत्राधिकारी (सीओ) डी के श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को नाबालिग के खिलाफ बीएनएस और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीओ ने बताया कि लड़की को शनिवार रात को मुक्त कराया गया।

श्रीवास्तव के मुताबिक, अपने बयान में उसने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे उसके घर से अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मामले में बीएनएस की बलात्कार की धारा और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धारा जोड़ दी गई है।

श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रविवार को पकड़ लिया और बलिया के किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे मऊ के बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\