देश की खबरें | खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष मुश्ताक से पद छोड़ने को कहा, चुनाव खेल संहिता के खिलाफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष मुश्ताक अहमद को पद से इस्तीफा देने को कहा है । मंत्रालय ने कहा है कि 2018 में उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है ।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष मुश्ताक अहमद को पद से इस्तीफा देने को कहा है । मंत्रालय ने कहा है कि 2018 में उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है ।

हॉकी इंडिया महासचिव राजिंदर सिंह को छह जुलाई को लिखे पत्र में मंत्रालय ने महासंघ से अध्यक्ष पद के चुनाव 30 सितंबर तक नये सिरे से कराने के लिये कहा है ।

यह भी पढ़े | टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने की आत्महत्या: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पत्र में कहा गया ,‘‘ मामले की जांच की गई है । यह पाया गया कि मुश्ताक अहमद 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और 2014 से 2018 तक महासचिव थे । अध्यक्ष के तौर पर 2018 से 2022 के बीच उनका हॉकी इंडिया के पदाधिकारी के तौर पर लगातार तीसरा कार्यकाल होगा ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ इसलिये उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल महासंघों के पदाधिकारियों के लिये उम्र और कार्यकाल के सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप नहीं है ।’’

यह भी पढ़े | Flipkart और Amazon जैसी कंपनियों पर ऑनलाइन बेची जाने वाली वस्तुओं का स्रोत बताना हुआ अनिवार्य.

खेल संहिता के तहत राष्ट्रीय खेल महासंघ के पदाधिकारी लगातार दो बार ही पद पर आसीन हो सकते हैं । बाद में संशोधन के बाद केवल अध्यक्ष के लिये तीन कार्यकाल मान्य किये गए ।

अहमद के 2018 में अध्यक्ष बनने के बाद से इस मसले पर महासंघ और मंत्रालय के बीच विवाद है ।

एक आरटीआई के जवाब में पाया गया था कि खेल मंत्रालय ने 2019 में अहमद के एक अक्टूबर 2018 को हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद पर चुने जाने को खेल संहिता का उल्लंघन बताया था । मंत्रालय ने उन्हें 13 फरवरी 2019 को लिखे पत्र में पद छोड़ने और हॉकी इंडिया को नये सिरे से चुनाव कराने के लिये कहा था ।

इसके जवाब में हॉकी इंडिया ने कहा था कि उम्र और कार्यकाल के संशोधित दिशा निर्देश एक मई 2010 को जारी हुए और वे पूर्वप्रभावी तरीके से लागू नहीं किये जा सकते ।

हॉकी इंडिया 2010 में मान्य महासंघ नहीं था । उसे 28 फरवरी 2014 को मान्यता मिली जिस समय अहमद कोषाध्यक्ष थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\