जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय का आयात पर निर्भरता कम करने के लिये 102 उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने आयात पर निर्भरता कम करने के लिये रसायन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और इन्सुलिन इंजेक्शन जैसे 102 उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया है। कुल आयात में इन उत्पादों की हिस्सेदारी अधिक है।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल वाणिज्य मंत्रालय ने आयात पर निर्भरता कम करने के लिये रसायन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और इन्सुलिन इंजेक्शन जैसे 102 उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया है। कुल आयात में इन उत्पादों की हिस्सेदारी अधिक है।

मंत्रालय के आयातित वस्तुओं के विश्लेषण के अनुसार, देश में 102 उत्पादों की काफी मांग है और इनका आयात किया जाता है क्योंकि घरेलू आपूर्ति पर्याप्त नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘...अध्ययन के आधार पर पता चला कि 102 उत्पादों की मांग काफी अधिक है और कुल आयात में उसकी हिस्सेदारी 57.66 प्रतिशत है। इसको देखते हुए घरेलू उत्पादन अवसरों के लिये प्राथमिकता के आधार पर तत्काल हस्तक्षेप को लेकर कदम उठाये जा सकते हैं।’’

इसमें कहा गया है कि उद्योग मंडल, विनिर्माणकर्ता और उद्योग प्रमुख घरेलू मांग को पूरा करने के लिये इन उत्पादों के लिए घरेलू स्तर पर विनिर्माण क्षमता बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। इससे आर्थिक वृद्धि को गति मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

अध्ययन का मकसद उन वस्तुओं की पहचान करना था, जिनका निरंतर बड़े पैमाने पर आयात हो रहा है और कुल आयात में हिस्सेदारी अधिक है। इस पहल का मकसद इन उत्पादों के घरेलू उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना और आयात पर निर्भरता को कम करना है।

सोना, प्राकृतिक गैस, कच्चा पाम तेल और पर्सनल कंप्यूटर जैसे 88 उत्पादों के आयात में वृद्धि देखी जा रही है।

देश का आयात 2021-22 में 611.89 अरब डॉलर रहा जो 2020-21 में 394.44 अरब डॉलर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी