देश की खबरें | नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कोरोना के नए स्वरूप से निपटने के लिए की पूरी तैयारी: सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से निपटने की पूरी तैयार कर ली है तथा संवेदनशील माने जा रहे 12 देशों से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

ग्वालियर, 30 नवंबर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से निपटने की पूरी तैयार कर ली है तथा संवेदनशील माने जा रहे 12 देशों से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

सिंधिया ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ 12 देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर, सावधानी और सतर्कता रखी जा रही है। हालांकि यह देश से उड़ानों की आवाजाही को प्रभावित करेगा लेकिन एहतियात भी जरुरी है।’’

सिंधिया कुछ निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शिवपुरी जिले के रास्ते से ग्वालियर पहुंचे थे।

केंद्र ने हवाई अड्डे पर दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, बोत्सवाना और इजराइल से आने वाले यात्रियों की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही राज्यों को नए स्वरूप के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने का भी निर्देश दिया गया है।

सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

शिवपुरी जिले के सतनावाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंधिया और उनके पुत्र महाआर्यमन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\