देश की खबरें | बेंगलुरु में कोविड-19 से निपटने के लिए हर जोन में प्रभारी के तौर पर मंत्री होंगे नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को मंत्रियों को शहर में प्रत्येक जोन के लिए प्रभारी के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया ताकि इस महामारी से प्रभावी तौर से निपटा जा सके।

बेंगलुरु, नौ जुलाई बेंगलुरु में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को मंत्रियों को शहर में प्रत्येक जोन के लिए प्रभारी के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया ताकि इस महामारी से प्रभावी तौर से निपटा जा सके।

कानून और संसदीय मामलों के मंत्री जे सी मधुस्वामी ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में प्रत्येक जोन के लिए प्रभारी के तौर पर एक मंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है जिसकी जानकारियां बाद में साझा की जाएंगी।’’

यह भी पढ़े | CBSE Syllabus: छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सिलेबस घटाया गया, राजनीति करना गलत- रमेश पोखरियाल.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बेंगलुरू से ताल्लुक रखने वाले राज्य के मंत्रियों और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एस आर विश्वनाथ को प्रत्येक जोन के लिए नियुक्त किया जाएगा।

बेंगलुरु में वृहद बेंगलुरु महानगरपालिका के तहत आठ प्रशासनिक जोन हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: कोरोना संकट के बीच कोविड-19 की जांच के लिए पालघर को मिले 3,000 एंटीजन किट.

बुधवार शाम तक कर्नाटक में कोविड-19 के 28,877 मामले सामने आए हैं जिनमें से 12,509 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के हैं।

राज्य में बुधवार को आए 2,062 में से 1,148 मामले राजधानी बेंगलुरु से सामने आए।

मधुस्वामी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने मामले बढ़ने पर और इसे फैलने से रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि तालुक और जिला स्तर पर कोविड अस्पतालों में बिस्तरों, ऑक्सीजन उपकरणों और जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह के लॉकडाउन के संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\