खेल की खबरें | मंत्री ने संभाला मोर्चा, मध्य प्रदेश ने पंजाब को जीत से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज हिमांशु मंत्री की धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी की मदद से मध्य प्रदेश ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच को ड्रॉ करा कर पंजाब को जीत से वंचित किया।

मुल्लांपुर (पंजाब), 21 अक्टूबर सलामी बल्लेबाज हिमांशु मंत्री की धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी की मदद से मध्य प्रदेश ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच को ड्रॉ करा कर पंजाब को जीत से वंचित किया।

मध्य प्रदेश के सामने 400 रन का लक्ष्य था और एक समय उसका स्कोर आठ विकेट पर 121 रन था और उसकी हार निश्चित लग रही थी। हिमांशु और आवेश खान ने हालांकि पंजाब को पूरे अंक हासिल नहीं करने दिए।

हिमांशु ने केवल 41 रन बनाए लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि उन्होंने इसके लिए 225 गेंद खेली। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले आवेश ने 60 गेंद पर 10 रन बनाए।

मध्य प्रदेश ने आखिर में अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 146 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया। इस बीच हरप्रीत सिंह ने 35 रन बनाए। पंजाब की तरफ से गुरनूर बरार ने तीन जबकि अर्शदीप सिंह और सुखविंदर सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

लखनऊ में खेले गए मैच में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ ड्रॉ छूटे मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए।

उत्तर प्रदेश ने मैच के चौथे दिन अपनी पहली पारी छह विकेट पर 267 रन से आगे बढ़ाई और 367 रन बनाए। हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाए थे।

उत्तर प्रदेश की तरफ से कप्तान आर्यन जुयाल ने 119 रन बनाए। निचले क्रम के बल्लेबाजों में यश दयाल ने नाबाद 41 और अंकित राजपूत ने 40 रन का योगदान दिया। हरियाणा की तरफ से स्पिनर जयंत यादव ने चार विकेट लिए।

हरियाणा ने मैच ड्रॉ समाप्त घोषित किए जाने से पहले अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 72 रन बनाए थे।

अलूर में केरल और कर्नाटक के बीच खेले गए मैच में बारिश के कारण चौथे दिन का खेल नहीं हो पाया। इस मैच में केवल 50 ओवर का खेल संभव हो पाया जिसमें केरल ने तीन विकेट पर 161 रन बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट