Pakistan: हैवानियत की हदें पार! 11 वर्षीय हिंदू लड़के से रेप, फिर कर दी बेरहमी से हत्या

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 11 वर्षीय हिंदू लड़के का यौन उत्पीड़न कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. शनिवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है. लड़के के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह शुक्रवार शाम को लापता हो गया था और उसका शव शनिवार को प्रांत के खैरपुर मीर इलाके के बबरलोई कस्बे में एक सुनसान घर में मिला.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत (Sindh Province) में 11 वर्षीय हिंदू लड़के का यौन उत्पीड़न कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. शनिवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है. लड़के के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह शुक्रवार शाम को लापता हो गया था और उसका शव शनिवार को प्रांत के खैरपुर मीर इलाके के बबरलोई कस्बे में एक सुनसान घर में मिला. मनीष तिवारी ने अपने ही पार्टी के नेता सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के गठजो़ड़ का एक मोहरा हैं इमरान खान

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने लड़के के संबंधी राज कुमार के हवाले से कहा, ''पूरा परिवार गुरुनानक की जयंती के कार्यक्रमों में व्यस्त था. हमें नहीं पता कि बच्चा कैसे लापता हो गया. वह 11 रात बजे घर में मृत मिला.'' बबरलोई थाने के एसएचओ ने कहा कि अपराधियों ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

एसएचओ ने कहा, ''हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.'' बाल संरक्षण प्राधिकरण, सुक्कुर के जुबैर महर ने कहा कि नाबालिग के शरीर पर प्रताड़ना के भी निशान हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में सूबे में इस तरह की यह दूसरी घटना है.

महर ने कहा, ''कुछ समय पहले, सुक्कुर जिले के सालेह पाट में हिंदू समुदाय की एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी. पुलिस ने उसकी बरामदगी के लिए 25 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की, लेकिन यह सब व्यर्थ गया.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड