देश की खबरें | मंत्री गहलोत ने अपने बयान का बचाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के लिए इस्तेमाल किए गए 'शब्द' को लेकर विधानसभा में गतिरोध के बीच सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने इंदिरा गांधी के लिए कोई अपमानजनक शब्द इस्तेमाल नहीं किया।

जयपुर, 23 फरवरी पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के लिए इस्तेमाल किए गए 'शब्द' को लेकर विधानसभा में गतिरोध के बीच सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने इंदिरा गांधी के लिए कोई अपमानजनक शब्द इस्तेमाल नहीं किया।

गहलोत ने झुंझुनू में कहा, “हमारे परिवार में जो बुजुर्ग हैं उनको क्या हम दादा-दादी नहीं बोलते हैं? क्या माता पिता, ताऊ ताई नहीं बोलते हैं? ये (दादी) सम्मानजनक शब्द है। हमारी हिंदी के शब्दकोश में भी और हमारी पारिवारिक बोलचाल में भी।”

उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी कांग्रेस की बड़ी नेता रही हैं। ... बेवजह की बातों को मुद्दा बनाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मैंने कोई असम्मानजनक शब्द नहीं कहा। यह सम्मानजनक शब्द है।”

मंत्री ने कहा, “फिर भी मेरी पार्टी, मेरे विधायक दल के नेता जो कहेंगे वह मैं करने को तैयार हूं।”

मंत्री गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी प्रश्न का उत्तर देते समय विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘‘2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था।’’

कांग्रेस के विधायकों ने इस पर आपत्ति जताई। हंगामे और कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। उसी दिन शाम में सदन में ‘‘अशोभनीय एवं निंदनीय आचरण’’ करने के लिए विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन, हाकम अली और संजय कुमार को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके बाद सदन की कार्यवाही 24 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई और कांग्रेस विधायक सदन में धरने पर बैठ गए। यह धरना रविवार को भी जारी रहा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे को लेकर सोमवार को जयपुर में विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट