Punjab, Haryana Weather Updates: पंजाब, हरियाणा के न्यूनतम तापमान में वृद्धि, लोगों को मिली ठंड से थोड़ी राहत

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक दर्ज किया गया जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली

ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ़, छह फरवरी पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक दर्ज किया गया जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार! बीमार महिला की तबियत बिगड़ने पर बीच रास्ते में बस चालक ने उतारा, इलाज ना मिलने से तोड़ा दम

वहीं, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.7 डिग्री सेल्सियस, 13.1 डिग्री सेल्सियस, 12.2 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस रहा.

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विभाग के मुताबिक, हरियाणा में भी कई जगहों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. राज्य के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसी तरह, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8 डिग्री सेल्सियस, 8.5 डिग्री सेल्सियस, 10.4 डिग्री सेल्सियस, 9.6 डिग्री सेल्सियस और 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट