Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि, आसमान में आंशिक रूप से बादल

दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

कोहरा (Photo Credit : Pixabay)

नयी दिल्ली, 25 फरवरी : दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति और उससे दक्षिण पाकिस्तान तथा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बनी चक्रवात की स्थिति के कारण हवाएं चल सकती हैं. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का चौथा चरण : पूर्वाह्न नौ बजे तक हुआ करीब नौ प्रतिशत मतदान

दिल्ली में अगले दो-तीन दिन तक आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट