देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में ठंड बढ़ने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह मौसम सर्द रहा और मौसम विभाग ने ठिठुरन भरा दिन रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह मौसम सर्द रहा और मौसम विभाग ने ठिठुरन भरा दिन रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है और सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने अधिकतर स्थानों पर सुबह घने कोहरे के साथ ‘ठंडा दिन’ रहने का अनुमान जताया है।

विभाग ने कहा कि इसके बाद आसमान साफ ​​रहने की संभावना है, जबकि शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने और किसी निश्चित अवधि के लिए तापमान के उच्चतम या न्यूनतम तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री गिरावट की स्थिति पर इसे ‘ठंडा दिन’ कहा जाता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर भी इसे ‘ठंडा दिन’ कहा जाता है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी इसी प्रकार की सर्दी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 248 पर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

‘समीर ऐप’ के आंकड़ों के अनुसार, 31 निगरानी केंद्रों में से पांच केंद्रों ने मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 400 के पार यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया।

इन केंद्रों में जहांगीरपुरी, नेहरू नगर, पटपड़गंज, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं।

दिल्ली में सोमवार शाम चार बजे 24 घंटे का एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में 173 रहा।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू