Delhi Air Quality: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

दिल्ली वायु प्रदूषण (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 फीसदी रही.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज किया गया. गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है. यह भी पढ़ें : Delhi Air Quality: दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, डॉक्टरों ने बीमारी को लेकर चेताया

मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के आसार जताए हैं. विभाग के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड