देश की खबरें | कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार, ठंड से राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में काफी सुधार देखा गया जिससे यहां के निवासियों को जबरदस्त ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, घाटी में घने कोहरे की चादर छाई रही। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 27 नवंबर कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में काफी सुधार देखा गया जिससे यहां के निवासियों को जबरदस्त ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, घाटी में घने कोहरे की चादर छाई रही। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग एकमात्र ऐसा स्थान रहा जहां का न्यूतनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक रात पहले न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस था।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सोमवार सुबह घाटी में घने कोहरे की चादर छाई रही। लेकिन कोहरे के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई यातायात पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

मौसम विभाग ने कहा है कि कश्मीर में मंगलवार तक कई जगहों पर हल्का से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और मंगलवार तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने या बर्फबारी की संभावना है।

बुधवार से दो दिनों तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश या आकाशीय बिजली गिरने और काफी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\