देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी मिनी बस, 11 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बतोते-किश्तवाड़ राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिससे 11 यात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भद्रवाह/जम्मू, 28 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बतोते-किश्तवाड़ राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिससे 11 यात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मिनी बस थाथरी से डोडा जा रही थी कि इसी दौरान सुई गोवरी इलाके में यह हादसा हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मिनी बस चिनाब नदी के किनारे नीचे गिर गयी। तड़के हुई इस घटना में चालक की भी मौत हो गई।

पुलिस, सेना और एसडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायल लोगों को डोडा के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से नौ को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के अधीक्षक सहयोगी डॉ युद्धवीर सिंह ने कहा कि अस्पताल लाए गए 25 लोगों में से नौ को मृत घोषित कर दिया गया और दो ने बाद में दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई। अस्पताल लाए जाने से पहले ही जिनकी मौत हो चुकी थी, उनमें से सात की पहचान गुलाम हुसैन शाह (60), उनके बेटे शब्बीर अहमद (30), ऋतिक शर्मा (19), जमालुद्दीन (23), मोहम्मद लतीफ (65), अन्नारी देवी (55), बहादुर सिंह (65) के रूप में हुई है। संतोष कुमार (22) और राजेश कुमार (24) की अस्पताल में लाने के बाद मौत हुई। दो शवों की पहचान की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से छह को विशेष उपचार के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि उनकी हालत गंभीर है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ट्वीट कर शोक संतप्त परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा, ''डोडा के थाथरी के पास दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला। अभी डीसी डोडा श्री विकास शर्मा से बात की।''

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना है। जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।''

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मृतकों के परिजनों को उपराज्यपाल के विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये और सड़क दुर्घटना पीड़ित कोष से एक लाख रुपये तत्काल राहत के रूप में दिए जाएंगे। मैं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\