Karnataka Airport Accident: बेंगलुरु हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो एयरलाइंस के विमान से टकरायी मिनी बस

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के एक खड़े हुए विमान से मिनी बस टकरा गई. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी ने बताया कि यह बस विमान के ‘अंडरकैरेज’ (निचले ढांचे) से टकरा गई.

बेंगलुरु, 20 अप्रैल : बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के एक खड़े हुए विमान से मिनी बस टकरा गई. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी ने बताया कि यह बस विमान के ‘अंडरकैरेज’ (निचले ढांचे) से टकरा गई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

एक बयान में कहा गया, “18 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 12:15 बजे, रखरखाव के काम से जुड़ी एक एजेंसी (थर्ड पार्टी) द्वारा संचालित वाहन केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े एक विमान के अंडरकैरेज से टकरा गया." बयान में कहा गया है कि संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर सभी आवश्यक प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए गए हैं. यात्रियों और हवाई अड्डा कर्मियों की सुरक्षा और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: राज और उद्धव के बीच सुलह की अटकलों के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर भड़के एकनाथ शिंदे

इंडिगो एयरलाइंस ने कहा, "हम बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पार्क किए गए इंडिगो विमान और एक ‘थर्ड पार्टी’ के वाहन के बीच हुई घटना से अवगत हैं. मामले की जांच जारी है और जरूरत के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड