विदेश की खबरें | केन्या में चोरी हुई लाखों डॉलर की कोविड-19 राहत सामग्री, लोगों ने किया प्रदर्शन

नैरोबी, 21 अगस्त केन्या की पुलिस ने कथित रूप से हुए भ्रष्टाचार के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

आरोप है कि केन्या चिकित्सा आपूर्ति प्राधिकरण से लाखों डॉलर मूल्य का सामान चोरी हुआ जिसमें कोविड-19 से मुकाबले के लिए दी गई सामग्री शामिल है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

केंद्रीय व्यावसायिक डिस्ट्रिक्ट पुलिस प्रमुख मार्क वंजाला ने कहा कि नैरोबी के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे सौ लोगों के समूह से कम से कम 12 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

केन्या के संविधान के मुताबिक विरोध प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है लेकिन पुलिस का कहना है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में प्रदशर्नकारियों को तितर बितर करना पड़ा।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.

भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसी द्वारा चिकित्सा आपूर्ति की चोरी होने के मामले की जांच की घोषणा होने के बाद से केन्या के लोग सप्ताह भर से सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

घोषणा के अनुसार चीनी अरबपति जैक मा द्वारा लाखों डॉलर मूल्य के पीपीई दान किए गए थे जिनकी कथित रूप से चोरी हुई है और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)