देश की खबरें | बागपत में दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया राजमार्ग जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत जिले में एक दूध व्यापारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बागपत(उप्र), आठ जुलाई बागपत जिले में एक दूध व्यापारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में राजमार्ग जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस के अनुसार, घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संतोषपुर गांव के पास बाघू रोड पर सोमवार रात हुई, जहां 28 वर्षीय विपिन उर्फ गोंदू को उस समय निशाना बनाया गया जब वह अपने घर लौट रहा था। हमले में व्यापारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की आज सुबह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया गया है और वर्तमान में क्षेत्र में शांति है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू