देश की खबरें | मणिपुर के जिरिबाम गांव में उग्रवादियों ने हमला किया, फिर हिंसा भड़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में उग्रवादियों ने जिरिबाम जिले के एक गांव में हमला कर दिया जिसके बाद शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 19 अक्टूबर मणिपुर में उग्रवादियों ने जिरिबाम जिले के एक गांव में हमला कर दिया जिसके बाद शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने आधुनिक हथियारों से तड़के करीब पांच बजे बोरोबेकरा पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव को निशाना बनाया।

उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने बमबारी भी की।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फिर से हिंसा शुरू होने पर सुरक्षा बल बुजुर्ग लोगों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

जिरिबाम शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर बोरोबेकरा घने जंगलों से घिरा है और एक पर्वतीय क्षेत्र है। पिछले साल मई में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद इस इलाके में ऐसे कई हमले हुए हैं।

राज्य में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए संघर्षरत मेइती और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच नयी दिल्ली में बातचीत के कुछ दिन बाद यह हिंसा हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड