गोवा और मुंबई में फंसे प्रवासी दो और विशेष रेलगाड़ियों से हिमाचल प्रदेश लौटेंगे

उना के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि मुंबई और गोवा से दो रेलगाड़ियां हिमाचल प्रदेश के लोगों को लेकर 17 मई की रात दस बजकर 55 मिनट पर और देर रात दो बजकर 40 मिनट पर क्रमश: उना पहुंचेंगी।

जमात

शिमला, 16 मई कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन के कारण मुंबई और गोवा में फंसे हिमाचल प्रदेश के लोगों को दो और विशेष रेलगाड़ियां वापस लाएंगी। वहीं, एक रेलगाड़ी हिमाचल प्रदेश में फंसे पश्चिम बंगाल के लोगों की वापसी सुनिश्चित करेगी। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

उना के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि मुंबई और गोवा से दो रेलगाड़ियां हिमाचल प्रदेश के लोगों को लेकर 17 मई की रात दस बजकर 55 मिनट पर और देर रात दो बजकर 40 मिनट पर क्रमश: उना पहुंचेंगी।

दोनों रेलगाड़ियां चार घंटे के अंतराल पर उना पहुंचेंगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए और उन्हें भोजन के पैकेट, हैंड सेनेटाइजर और मास्क मुहैया कराकर उना रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत का इंतजाम कर रहा है।

इससे पहले गोवा और कर्नाटक में फंसे हिमाचल प्रदेश के 2128 निवासी दो विशेष रेलगाड़ियों से लौटे।

उपायुक्त ने कहा कि एक विशेष रेलगाड़ी 20 मई की सुबह उना से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए रवाना होगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में फंसे पश्चिम बंगाल के निवासी संबंधित उपायुक्तों के पास अपना पंजीकरण करा सकते हैं ताकि रेलगाड़ी से वे अपने राज्य लौट सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल