गुजरात के सूरत में लगातार दूसरे दिन सड़कों पर जमा हुए प्रवासी मजदूर, पुलिस ने हटाया

सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) डी जे चावड़ा ने कहा कि पंडोल औद्योगिक क्षेत्र के वेद रोड पर शाम चार बजे के आसपास लगभग भोजन परोसने से संबंधित किसी छोटी समस्या के कारण लगभग 300 मजदूर सड़कों पर उतर आए।

प्रवासी मजदूर I फाइल फोटो (Photo Credits: Screenshot/Twitter)

सूरत: गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी प्रवासी मजदूरों (Migrant Labor) की भीड़ सड़कों पर नजर आयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) डी जे चावड़ा ने कहा कि पंडोल औद्योगिक क्षेत्र के वेद रोड पर शाम चार बजे के आसपास लगभग भोजन परोसने से संबंधित किसी छोटी समस्या के कारण लगभग 300 मजदूर सड़कों पर उतर आए.

सूरत के कारखानों में काम करने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों के हजारों प्रवासी पंडोल क्षेत्र में फंस गए हैं. उन्हें कुछ संगठनों की मदद से अधिकारियों द्वारा भोजन मुहैया कराया जा रहा है. गुजरात: लॉकडाउन की अनदेखी करते हुए सूरत में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन

चावड़ा ने कहा, “ कुछ मजदूर मांग कर रहे थे कि भोजन उनके घरों के पास मुहैया कराया जाये. इन मजदूरों ने भोजन स्वादहीन होने की भी शिकायत की. आखिरकार पुलिस ने समय रहते समस्या हल कर इन मजदूरों को तितर-बितर कर दिया.”

मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ने के घंटों बाद वराछा क्षेत्र में सैंकड़ों मजदूर अपने-अपने गृह नगर जाने की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए थे. हाल में प्रवासी मजदूरों ने शहर के लस्काना क्षेत्र में किसी छोटी सी बात को लेकर पथराव और आगजनी का प्रयास भी किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड