देश की खबरें | तेलंगाना में तीन वर्षीय बच्ची से 'दुष्कर्म' में प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में तीन वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म में एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 21 अगस्त तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में तीन वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म में एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पुताई मजदूर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है और उसने 19 अगस्त को एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के कमरे में लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार अपार्टमेंट में पुताई का काम करने आया आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने उसके परिवार के सदस्यों से ले गया था।

सिद्दीपेट पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बच्ची के दादा ने उसकी चीख सुनी और वह उसे बचाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दादा निर्माणधीन अपार्टमेंट में चौकीदार के तौर पर काम करते हैं और वहीं पर परिवार के साथ रहते हैं।

पुलिस ने कहा कि परिवार ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में बच्ची का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें