देश की खबरें | केन्द्र और राज्यों के बीच तालमेल की कमी के चलते खड़ा हुआ प्रवासी संकट : मेधा पाटकर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल की कमी के चलते देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासी संकट खड़ा हुआ।
पुणे, 10 जून सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल की कमी के चलते देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासी संकट खड़ा हुआ।
पाटकर ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिये भोजन और परिवहन के जरूरी इंतजाम नहीं किये।
यह भी पढ़े | कोविड-19 से बीएसएफ जवान की मौत, संक्रमण से सीएपीए में 14वीं मौत.
पाटकर ने कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत सरकार ने राज्य परिवहन की बसों का इंतजाम किया, जिससे प्रवासी कामगारों को उनके घर जाने में मदद मिली।
उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल की कमी के कारण प्रवासी संकट खड़ा हुआ। अब, सरकार को प्रवासी मजदूरों की दिक्कतें दूर करते हुए उनके लिये मुफ्त परिवहन का प्रबंध करना चाहिये।''
यह भी पढ़े | लद्दाख सीमा विवाद: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर साधा निशाना, कहा- प्रधानमंत्री पूरे सीन से गायब है.
उन्होंने मांग की कि प्रवासी मजदूरों को उनके मूल निवास स्थानों पर रोजगार और मुफ्त भोजन मुहैया कराया जाए। देशभर के गरीब और जरूरतमंद लोगों को 10-10 हजार रुपये दिये जाएं।
उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 संकट के मद्देनजर श्रम कानूनों में बदलाव को लेकर पहले ही विरोध जता चुकी हैं।
जोहेब
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)