जरुरी जानकारी | समझौते के अनुरूप है एयर इंडिया को एमआईएएल का बेदखली नोटिस: सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अडाणी समूह के नियंत्रण वाले मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईएएल) द्वारा एयर इंडिया को बेदखली के लिए दिया गया नोटिस समझौते के अनुरूप है।

मुंबई, 21 अप्रैल केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अडाणी समूह के नियंत्रण वाले मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईएएल) द्वारा एयर इंडिया को बेदखली के लिए दिया गया नोटिस समझौते के अनुरूप है।

एमआईएएल ने जिस प्लॉट को खाली करने का नोटिस दिया है, उसपर इस समय करीब 1,600 परिवार रहते हैं।

सिंधिया ने कहा कि सरकार का नोटिस से कोई संबंध नहीं है और छह महीने की ‘‘होल्डिंग अवधि’’ थी, जिसका उल्लेख समझौते में है।

सिंधिया ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि जहां तक ​​​​एयर इंडिया के आवासीय क्षेत्र का संबंध है, उनके परिसर में रहने वाले सभी लोगों के लिए छह महीने की होल्डिंग अवधि होगी।’’

सिंधिया ने कहा कि इसके बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें दूसरी जगह की तलाश करनी होगी।

उन्होंने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा, ‘‘यह समझौते के अनुरूप है... और मुझे लगता है कि जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, वे उसी के अनुसार हैं।’’

सिंधिया ने कहा कि मामला एमआईएएल और एयर इंडिया से जुड़ा है और सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\