खेल की खबरें | मेक्सिको ने जीतकर लगातार आठवीं बार सीधे विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कॉनकाकाफ (उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल संघों का परिसंघ) की ओर से तीन स्वत: क्वालीफाई करने वाली टीमें कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका हैं।

कॉनकाकाफ (उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल संघों का परिसंघ) की ओर से तीन स्वत: क्वालीफाई करने वाली टीमें कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका हैं।

कनाडा ने पहले ही रविवार को टोरंटो में जमैका पर 4-0 की जीत से 36 साल में पहली बार विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया। कनाडा की टीम अपने अंतिम मैच में पनामा से 0-1 से हार गयी लेकिन वह आठ टीम की तालिका में 28 अंक लेकर शीर्ष पर रही।

मेक्सिको 28 अंक हासिल करने के बावजूद गोल अंतर से दूसरे स्थान पर रहा।

अमेरिकी टीम रूस में 2018 विश्व कप में जगह नहीं बना सकी थी, लेकिन वह कोस्टा रिका से 0-2 की हार के बावजूद 25 अंक से तीसरे स्थान पर रहकर विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने में सफल रही।

मेक्सिको के लिये अजटेका स्टेडियम में हुए मैच में उरीयल अंतुना ने 16वें मिनट में गोल किया और फिर रॉल जिमेनेज ने पहले हाफ खत्म होने से तुरंत पहले पेनल्टी किक को गोल में तब्दील किया।

कोस्टा रिका ने पिछले हफ्ते कनाडा को 1-0 से हराया था और रविवार को उसने होंडुरास को 2-1 से पराजित किया था। वह तालिका में चौथे स्थान पर रही जिससे वह उपमहाद्वीपीय प्लेऑफ में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी जिसने ओसनिया क्षेत्र के मुकाबले में सोलोमन आइलैंड को 5-0 से हराया था।

इस साल 21 नवंबर को शुरू होने वाले विश्व कप का ड्रा शुक्रवार को होगा जिसमें आठ शीर्ष वरीय टीमें मेजबान कतर, अर्जेंटीना, बेल्जियम, ब्राजील, इंग्लैंड, फ्रांस, पुर्तगाल और स्पेन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन